फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sewer chamber leaks on Baddi-Sai road, foul smell makes life difficult

Solan News: बद्दी-साई मार्ग पर सीवर का चैंबर लीक, बदबू से जीना मुहाल

Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग पर पीएनबी बैंक के सामने सीवर लाइन का चैंबर लीक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को सूचित करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बद्दी-साई मार्ग पर यहां का मुख्य बाजार है। इस मार्ग पर लोग पैदल चलकर ही सामान की खरीददारी करने जाते हैं। लेकिन मुख्य मार्ग पर पिछले 20 दिन से सीवर का चैंबर लीक होने से लोगों का बदबू से जीना मुहाल हो गया है। दुकान चलाने वाले मनोज कौशल, प्रेम लता ठाकुर, भाग सिंह ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी गाड़ियों के टायरों के साथ उछलकर साथ लगती रेहड़ियों पर भी पड़ रहा है। इससे फल व सब्जी बेचने वाले दुकानदार भीपरेशान हो गए है। लोगों ने विभाग से इस सीवर चैंबर को ठीक करने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह चैंबर बीच सड़क में है और इसे ठीक करने के लिए यातायात को रोकना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने एसडीएम बद्दी से मार्ग को रोकने की अनुमति मांगी है। लेकिन अभी तक परमिशन नहीं मिल पाई है। जिससे यह काम नहीं हो पाया है। परमिशन मिलने के बाद इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed