{"_id":"65365b03ae5adf843b07a98f","slug":"sewage-flowing-on-the-road-in-parwanoo-people-worried-solan-news-c-176-1-ssml1040-9675-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में सड़क पर बह रहा सीवेज, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में सड़क पर बह रहा सीवेज, लोग परेशान
Mon, 23 Oct 2023 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में संडक पर बहती गंदगी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में मिट्टी भरने से आई दिक्कत, विभाग भी मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू में पुराने शिमला कालका हाइवे पर परिवहन निगम के पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही सीवर लाइन बरसाती नाली में मिट्टी भरने से बंद हो चुकी है। जिससे सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है और बदबू से आसपास के लोग परेशान हैं। इससे क्षेत्र में महामारी भी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस सड़क पर प्रतिदिन लाखों वाहन आवाजाही करते हैं। जिससे गंदा पानी उछलकर लोगों पर भी पड़़ रहा है। इससे लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से यह नाली बंद है, मगर लोनिवि के कर्मचारी इसे नहीं खोल रहे। इससे अब इस नाली में बहने वाला सीवरेज का पानी सड़क पर बहने लगा है। लोगों के अनुसार रोजाना क्षेत्र से विभाग के कर्मचारी और अधिकारी गुजरते हैं, मगर आजतक इसे दुरूस्त करवाने की नहीं सोचता। लोक निर्माण विभाग के परवाणू उपमंडल अधिकारी शिवजी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने सीवरेज का पाइप डालना है। विभाग ने मौके पर पाइप रखा है, ऐसे में इसे डालने के लिए सड़क को बाधित करना पड़ेगा। इस बारे में कई विभागों से इसे बंद रखने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं सड़क में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए एसडीएम कसौली से अनुमति मांगी है। इसके मिलते ही इसे दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
उधर, इस बारे में एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने कहा कि उन्हें अभी पत्र नहीं मिला है। जब पत्र आएगा, उसके बाद इसके लिए अनुमति दी जाएगी।