फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Seven-day NSS camp started at Kanya School, Nalagarh

Solan News: कन्या स्कूल नालागढ़ में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

Wed, 05 Nov 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
कन्या स्कूल नालागढ़ में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर शिविऱ् का शुभारंभ कंपनी के एचआर प्रमुख रणबीर सिंह ने किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन एक्मे फॉर्मुलेशन के एचआर प्रमुख रणबीर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। घर से दूर रहकर छात्राएं आत्मनिर्भरता, टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुण सीखती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि शिविर 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वयंसेवी छात्राएं सुबह सफाई अभियान चलाएंगी और शाम के समय बौद्धिक सत्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। शिविर के दौरान छात्राएं स्वयं अपने लिए भोजन भी तैयार करेंगी। इस अवसर पर प्रवक्ता पवन चंदेल, कार्यक्रम प्रभारी शीतल ठाकुर, अरुण कुमार, अर्जुन ठाकुर और कुशल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed