{"_id":"671a3d16ae1b0119f7023283","slug":"seminar-on-disaster-risk-reduction-day-held-in-solan-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-131012-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने की आपदा के कारणों, प्रभाव व प्रबंधन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने की आपदा के कारणों, प्रभाव व प्रबंधन पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन कॉलेज में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर हुआ सेमिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के भूगोल विभाग ने इंटरनेशनल डे फाॅर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम एम्पावरिंग द नेक्स्ट जेनरेशन फॉर ए रेजिलिएंट फ्यूचर रही। आयोजन के मुख्यातिथि सोलन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएल शर्मा रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपदा जोखिम के न्यूनीकरण व आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाना था, ताकि आपदा के समय वे समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन कर सकें। सेमिनार में भूगोल विभाग के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हाल ही में घटित आपदाओं विशेष रूप से वनों की आग का भौगोलिक विश्लेषण प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने आपदाओं के कारणों, प्रभावों और प्रबंधन पर चर्चा की। सेमिनार में विभिन्न आपदाओं को केस स्टडी ने पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रेजेंटेशन में अरुण रमणीक अटल, विशाल ठाकुर, फुहार बंसल और प्रियांशी की प्रेजेंटेशन्स उल्लेखनीय रही। मुख्यातिथि डॉ. एचएल शर्मा ने प्रो. निवेदिता पाठक और डॉ. एनआर कश्यप को छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मंजू, डॉ. अनिल ठाकुर, प्रो. प्रमोद, डॉ. अंकुर, प्रो. रवि व स्टाफ के अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।