{"_id":"6a9ea34ccbc927a6e50d0564","slug":"selection-process-for-hpu-kabaddi-championship-begins-at-solan-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-178366-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन कॉलेज में एचपीयू कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन कॉलेज में एचपीयू कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
Tue, 08 Sep 2026 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 से 26 सितंबर तक भोरंज कॉलेज में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) अंतर-महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज की टीम के चयन के लिए यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। इसका आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है।
यह चयन प्रक्रिया प्रो. रवि राम के मार्गदर्शन में चल रही है। कोच परविंदर नेगी और टीम मैनेजर डॉ. घनश्याम सिंह सोनी इसकी देखरेख कर रहे हैं। चयन समिति विद्यार्थियों की फुर्ती का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक सहनशक्ति, रेडिंग और कौशल का भी बारीकी से आकलन कर रही है। इसका उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करना है।
चयनित टीम राजकीय महाविद्यालय सोलन का प्रतिनिधित्व करेगी। यह टीम 23 से 26 सितंबर तक राजकीय महाविद्यालय भोरंज में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। महाविद्यालय के खेल स्टाफ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है।