फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   security tight due to pm rally

पीएम की रैली के चलते प्रदेश की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
security tight due to pm rally
परवाणू के टीटीआर चौक पर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। राजधानी शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में आने वाले हर वाहन की परवाणू में जांच की जा रही है। परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। टीम दिनरात मोर्चा संभाले हुए है। परवाणू और बद्दी में हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

रिज मैदान में मंगलवार को केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। अतिसंवेदनशील श्रेणी में आने वाले कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भी पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं बीते दिनों मिली खालिस्तान की धमकियों और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि बैरियर पर जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। नेशनल हाईवे समेत अन्य कई जगहों पर नाके लगाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी के जरिए भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed