फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools will have to clean their water tanks every month; uploading the report online will be mandatory.

Solan News: स्कूलों को हर महीने साफ करनी होंगी पानी की टैंकियां, रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करना होगा अनिवार्य

Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरसात में जलजनित रोगों से बचाव के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

स्कूलों को दी गई पानी जांच किट, विज्ञान अध्यापकों को मिली है ट्रेनिंग
स्कूल प्रबंधक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे पानी सैंपलिंग रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मी और मानसून के मौसम में जलजनित रोगों डायरिया, पीलिया, उल्टी-दस्त से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। बरसात के दौरान महामारियों से बचाव के लिए जिला शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सोलन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को हर माह अनिवार्य रूप से अपनी पेयजल भंडारण टैंकियों की सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, स्कूलों में पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पानी की सैंपलिंग भी करनी होगी। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को विशेष पानी जांच किट उपलब्ध करवाई है। पानी की शुद्धता को सही तरीके से मापने के लिए जिले के विज्ञान अध्यापकों को बाकायदा विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि वे स्कूल स्तर पर ही पानी की गुणवत्ता की सटीक जांच कर सकें। विभाग ने साफ किया है कि इस बार सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं चलेगी। सभी स्कूल प्रबंधकों को पानी की सैंपलिंग की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि स्कूलों को हर महीने पानी के टैंकी की सफाई और उसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए विभाग की विशेष टीमें स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेंगी। यदि जांच के दौरान किसी भी स्कूल में पानी की सफाई को लेकर कोई अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोट
जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्कूलों में पेयजल भंडारण की सफाई को पुख्ता करने के लिए नियमित जांच करवाएं। इसके साथ ही, बच्चों को डायरिया, पीलिया और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें स्कूल व घर दोनों जगह साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

रीता गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा, शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed