{"_id":"65f6effa4045cbdfd5084e1f","slug":"schools-need-to-get-fire-noc-will-have-to-apply-online-for-solan-news-c-176-1-ssml1040-118211-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों को फायर एनओसी लेने के \nलिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों को फायर एनओसी लेने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Sun, 17 Mar 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ऑफलाइन आवेदन नहीं करेगा स्वीकार
नए सत्र में स्कूलों को फायर एनओसी लेने के आदेश जारी
वर्तमान में बिना फायर सुरक्षा के चल रहे कई सरकारी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को फायर एनओसी लेने के लिए अग्निशमन विभाग को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन विभाग स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि जिले के निजी स्कूलों के आवेदन विभाग को ऑनलाइन पहुंच रहे हैं। जबकि सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक-दो स्कूलों ने ही ने आवेदन किया है। अधिकतर सरकारी स्कूल बिना फायर सुरक्षा के चल रहे हैं। कई स्कूलों ने आग से निपटने वाले यंत्र तो लगाए हैं, लेकिन काफी समय से उसे भरवाया नहीं गया है। ऐसे में आग्रिकांड के दौरान बच्चों और संपत्ति को भारी क्षति पहुंच सकती है।
जानकारी के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं भी होती रहती हैं। इसके बावजूद जिले के प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों में आग की घटनाओं से बचने के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। हालांकि मिडिल व हाई स्कूल में गिने चुने स्कूलों में दमकल यंत्र लगे हुए हैं। जबकि अन्य स्कूल नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की जान खतरे में डाल रहे हैं, वहीं कई स्कूलों में लगे दमकल यंत्र अपनी समय सीमा खत्म कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक खतरा मिड-डे मिल शुरू होने के बाद बढ़ा है। स्कूलों की रसोईघर में भी आग से निपटने के लिए कोई भी यंत्र नहीं लगाया गया है। उधर, फायर ऑफिसर सोलन ने बताया कि जिला के अधिकतर सरकारी स्कूलों में फायर से निपटने के पुख्ता इंतजाम ही नहीं है। हालांकि अब कुछ स्कूलों ने फायर उपकरण लगवाने के लिए आवेदन किया है। लेकिन यह आवेदन ऑफलाइन किए गए हैं, उन्होंने स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि वह फायर सुरक्षा उपकरण लगवाने के लिए अपने फायर स्टेशन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करें।