फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   'Savarna Nyaya Yatra' reaches Solan; protest held featuring a torchlight march

Solan News: सवर्ण न्याय यात्रा पहुंची सोलन, मशाल यात्रा निकाल प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
'Savarna Nyaya Yatra' reaches Solan; protest held featuring a torchlight march
सोलन शहर के मालरोड पर यूजीसी के विरोध में मशाल यात्रा निकलते सर्व समाज के पदाधिकारी व अन्य सदस्
शिक्षा में समान अधिकार देने की उठाई मांग
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह भी रहे यात्रा में मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सर्व समाज की ओर से निकाली जा रही अश्वमेध सवर्ण न्याय यात्रा रविवार देर शाम सोलन पहुंची। यहां मालरोड पर मशाल यात्रा निकालकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों का विरोध किया गया। यात्रा सोलन बाईपास से शुरू होकर पुराने उपायुक्त कार्यालय, मालरोड और पुराने बस स्टैंड से होते हुए मां शूलिनी मंदिर के पास संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
यात्रा में शामिल लोगों ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, स्वर्ण समाज के अधिकारों और शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने प्रस्तावित नियमों के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की। दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शिमला की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

यात्रा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख महिपाल सिंह मकराना की अगुवाई में निकाली जा रही है। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा से जुड़े नियम बनाते समय सभी वर्गों के विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी वर्ग के विद्यार्थी को भेदभाव का अनुभव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा शिमला रवाना
आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य स्वर्ण समाज की मांगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे यात्रा सोलन से आगे रवाना हुई। कंडाघाट में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दोपहर करीब चार बजे यात्रा शिमला पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed