फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanjay Sood: Play the role of forest conservation responsibly

जिम्मेदारी से निभाएं वन संरक्षण की भूमिका : संजय सूद

Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Sood: Play the role of forest conservation responsibly
भारतीय वन सेवा ने कुनिहार कर निरीक्षण करते हुए प्रदेश के प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल। स्रोत: विभाग
प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल ने किया कुनिहार वन मंडल का दौरा
विज्ञापन

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के साथ की बैठक, महिला मंडल के काम की सराहना की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल संजय सूद ने शनिवार को कुनिहार वन मंडल का दौरा कर विभागीय गतिविधियों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को वन संरक्षण में अपनी भूमिका गर्व और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की। अपने दौरे की शुरुआत में उन्होंने दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद, संजय सूद ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडल, ऊंचागांव और वन विभाग कुनिहार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए गए पौधरोपण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस काम में महिला मंडल की सक्रियता और विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। दौरे के अंत में, वन विश्राम गृह कुनिहार में उन्होंने विभागीय स्टाफ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और महिला मंडल के सदस्यों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने अपने बहुमूल्य अनुभव और ज्ञान को साझा करते हुए वन संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे आने वाले वर्षों में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसी समर्पित भाव से कार्य करते रहें। प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल ने कहा कि वन विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में अपनी भूमिका को गर्व और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक कुनिहार विक्रम सिंह, रेंज ऑफिसर राजेंद्र सिंह, वन खंड अधिकारी नारायण दत्त शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed