फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Samples of five edible items fail in CTL Kandaghat testing

बद्दी-नालागढ़ में मानकों पर खरे नहीं उतरे पांच खाद्य पदार्थ

Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विभाग ने ये सैंपल बद्दी और नालागढ़ से भरकर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट हाल ही में विभाग के पास पहुंची है।
रिपोर्ट के अनुसार पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल सब-स्टैंडर्ड और मिस-ब्रांडेड पाए गए हैं। विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीबीएन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की अगुवाई में टीम ने सैंपल भरे थे। इनमें पनीर, सरसों तेल, रिफाइंड, लाल राई, टोमैटो प्यूरी, दाल, लाल मिर्च समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। इनमें से बद्दी क्षेत्र से भरे सरसों तेल, रिफाइंड और राई के सैंपल मिस ब्रांडेड आए हैं। नालागढ़ से टोमैटो प्यूरी का सैंपल मिस ब्रांडेड और पनीर का सैंपल सब-स्टैंडर्ड पाया गया है। विभाग ने 15 दिन के भीतर दुकानों से जवाब मांगा है।
वहीं, हाल ही में जिला से भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अप्रैल माह में अभी तक विभाग की टीम ने 12 सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा हुआ है। यह सैंपल भी विभाग की टीमों ने सोलन और बीबीएन क्षेत्र से भरे हुए हैं।

उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों समेत न्यूट्रास्युटिकल पर नजर बनाई हुई है। विभाग की टीम औचक निरीक्षण कर सैंपल एकत्र कर रही है। हाल ही में बीबीएन से भरे गए पांच सैंपल फेल हुए हैं। इन्हें नोटिस जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed