फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Saints arrived from Naimisharanya pilgrimage welcomed in Nalagarh

Solan News: नैमिषारण्य तीर्थ से पहुंचे संतों का नालागढ़ में हुआ स्वागत

Sat, 20 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 20 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Saints arrived from Naimisharanya pilgrimage

welcomed in Nalagarh
नालागड़ के भल्लेश्वर  महादेव मंदिर में  नैमिषारण्य तीर्थ से आए संत। संवाद
आज विशाल संत सम्मेलन में शामिल होंगे सभी महात्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के भल्लेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को विशाल संत सम्मेलन होगा। इसमें नैमिषारण्य तीर्थ से श्री 1008 शिव शरण आश्रम के 100 संत महात्माओं के जत्थे का नालागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। सबसे पहले नालागढ़ की इशरी गोशाला परिसर में प्रबंध समिति ने सभी संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और जलपान करवाया और फल आदि बांटे। इसके बाद संतों को शोभायात्रा के रूप बाजार से होते हुए आनंद भवन भल्लेश्वर महादेव मंदिर तक ले जाया गया। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके संतों का स्वागत किया व उनका आशीर्वाद लिया।
आनंद भवन भल्लेश्वर महादेव मंदिर के महंत हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार को सुंदरकांड का पाठ होगा। 22 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से अखंड राम नाम संकीर्तन आरंभ होगा। 23 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर के हजारों लोग सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा बिंदु, बसंत शर्मा, बाह्मण सभा के प्रधान राकेश कुमार शर्मा, राजेश रामा, संजीव राणा,अतुल,रीना शर्मा, मनोज चौहान, अजय शर्मा, दीपक, महावीर ठाकुर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed