फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rto team challned vehicles

टिकट न देने पर पकड़ीं निजी बसें, एक पर जुर्माना, दूसरा जब्त

Sat, 05 Oct 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोलन। निजी बसों में यात्रियों को टिकट न देना दो बस परिचालकों को महंगा पड़ा। परिवहन विभाग ने दोनों बसों को जब्त कर लिया। बसों के चालक और परिचालक बिना वर्दी सफर कर रहे थे। शुक्रवार शाम को आरटीओ सोलन ने बातल में नाका लगा रखा था। इस दौरान दो निजी बसों को जांच के लिए रोका गया। इन बसों में स्टीरियो चल रहे थे और परिचालक ने सवारियों को टिकट नहीं दी थीं।
विज्ञापन

दोनों बसों के फिटनेस और दूसरे प्रमाणपत्र को जांच की गई। इसके बाद दोनों बसों को जब्त करने के आदेश दिए। लेकिन एक बस के मालिक ने मौके पर ही 2100 रुपये का हर्जाना चुकाकर बस को छुड़ा लिया। दूसरी बस को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा दिन भर चली आरटीओ के उड़नदस्ते की कार्रवाई की जद में अन्य वाहन चालक भी आए हैं। परिवहन विभाग ने पूरी कार्रवाई के दौरान एक ट्रैवलर, दो सूमो और दो निजी बसों को कुल 35 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने नाके के दौरान जांच के लिए एक ट्रैवलर गाड़ी को रोका और चालक से दस्तावेज की मांग की लेकिन चालक उचित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जांच में सामने आया कि ट्रैवलर बिना पंजीकरण के ही रूट पर चल रही थी। विभाग ने ट्रैवलर चालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही सवारियां ढो रही दो टाटा सूमो गाड़ियों को भी जांच के लिए रोका। इन दोनों गाड़ियों के चालकों के पास मुद्रिका या सवारी ढोने का कोई परमिट नहीं था। दोनों गाड़ियों को करीब 18 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ विवेक चौहान ने बताया कि लंबे समय से बातल रूट पर नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने खुद शुक्रवार को इस रूट पर नाका लगाया था। इस दौरान कई वाहनों का निरीक्षण किया गया। इनमें से दो बस, दो टाटा सूमो और एक ट्रैवलर बिना पंजीकरण और अन्य तय नियमों के खिलाफ चलती पाई गई। इन पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed