{"_id":"610ad9e78ebc3ebd5e10fea5","slug":"roadside-drains-filled-with-garbage-choked-in-soban-majra-near-panjehra-of-nalagarh-solan-news-sml379197676","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोबन माजरा में कूड़ा नहीं उठने से नालियां जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोबन माजरा में कूड़ा नहीं उठने से नालियां जाम
विज्ञापन
नालागढ के सोबन माजरा से कूड़ा फैलने से नालियां हुई जाम। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के पंजेहरा में समय पर कूड़ा न उठाने से चारों ओर गंदगी का आलम है। कूड़ा भरने से नालियां जाम हो गई हैं। जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने सफाई कंपनी जेबीआर को कूड़ा हटाने और लोनिवि के अधिशासी अभियंता से नालियां साफ करवाने का आग्रह किया है।
पंजेहरा का सोबन माजरा केंद्र बिंदू है। यहां से एक रोड मनाली तो दूसरा जोघों, नालागढ़ और भरतगढ़ के लिए जाता है। यहां पर कूड़ा दान रखा गया है लेकिन इससे कूड़ा नहीं उठाया जा रहा जिससे कूड़ादान नालियों में जमा हो गया है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी को कई बार बताने के बाद भी गंदगी नहीं उठ रही है। यहां पर लोग बस पकड़ने के लिए खड़े होते हैं लेकिन दुर्गंध फैलने से लोग परेशान हैं।
जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यहां से कूड़ा हटाया जाए वरना उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि नालियां साफ करने के लिए क्षेत्र के जेई को निर्देश जारी कर दिए हैं।