{"_id":"69e7cd354d1c22ee1d0e84c4","slug":"road-uprooted-in-nalagarhs-ward-9-people-troubled-solan-news-c-19-sml1058-709353-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के वार्ड 9 में सड़क उखड़ी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के वार्ड 9 में सड़क उखड़ी, लोग परेशान
विज्ञापन
नालागढ़ के वार्ड 9 में कुछ माह पहले बनी सड़क उखड़ी- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने पहले ही बनी थी सड़क,लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शहर के वार्ड नंबर 9 में हाल ही में बनी सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। पूर्व पार्षद बलजीत कौशिक ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सड़क की बजरी निकल चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी शिकायत दी गई है और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई है। उधर, नगर परिषद के ईओ अजय गर्ग ने बताया कि उन्हें सड़क की खराब स्थिति की शिकायत मिल चुकी है। मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सुविधा देने के बजाय अब खतरे का कारण बन गई है, और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की जा रही है।