फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   road

प्रदेश की पहली बायो इंजीनियरिंग सड़क से छह किमी कम हो जाएगा बद्दी से रामशहर का सफर

Sun, 20 Feb 2022 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी से अब रामशहर का सफर अब कम हो जाएगा। इस सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। अक्तूबर माह तक इस मार्ग को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 32 किमी लंबे इस मार्ग पर 200 करोड़ रुपये व्यय होंगे। हिमाचल का अपनी तरह का यह पहला मार्ग होगा। जिसमें बायो इंजीनियरिंग को महत्व दिया गया है। मार्ग पर आठ वर्षा शालिका बनाई जाएंगी और चार बस स्टॉप तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़क तैयार होने के बाद लोगों को रामशहर और अर्की के लिए नालागढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बद्दी और बरोटीवाला से लोग सीधा रामशहर के लिए जा सकते है। बद्दी से रामशहर वाया नालागढ़ यह मार्ग 38 किमी पड़ता है। सड़क बनने से यह दूरी 32 किमी ही रह जाएगी। बद्दी और बरोटीवाला के लोग इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। सड़क में इंटरलॉक टाइलें लगेंगी। सड़क राष्ट्रीय मार्ग जितनी ही चौड़ा होगी। मार्ग के सौंदर्यीकरण को लेकर फूल और पौधे लगाए जाएंगे। सड़क का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीआरआईडीसी) कर रहा है। मार्ग के पूरा होने की अवधि अक्तूबर माह रखी गई है।
विज्ञापन

किसानों को फसलें मंडी तक पहुंचाने के लिए होगी आसानी
सौड़ी पंचायत की पूर्व प्रधान राजेंद्र कौर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लोगों के रोजगार का साधन खेतीबाड़ी है। लोग नकदी फसलें उगाते है लेकिन यातायात सुविधा के अभाव में अपनी फसलों को लेकर मंडी तक नहीं ले जा पाते हैं। अब मार्ग बनने से किसान अपनी फसलों को आसानी से मंडी तक पहुंचाएंगे और व्यापारी भी स्वयं चलकर उनकी फसल लेने के लिए घरद्वार तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात पंचायतों के लोगों को मिलेगी यातायात सुविधा
नालागढ़ ब्लॉक के बीडीसी सदस्य प्रेम चंद ने बताया कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्र की थाना, साई, घरेड़, सौढ़ी, बायला, बुआसनी और रामशहर पंचायतें के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी वहीं मार्ग नजदीक होने से लोगों के पैसे और समय की भी बचत होगी। बद्दी और बरोटीवाला के उद्योगों में जाने वाले कामगारों को इस सड़क का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
बरसात में भी बंद नहीं होगी लोगों की आवाजाही
भाजपा नेता हुकम चंद कश्यप ने कहा कि बरसात में इस मार्ग पर चिकनी मिट्टी के चलते फिसलन होने से बसों को बंद कर दिया जाता है। जिससे यहां के लोगों को यातायात संपर्क कट जाता था लेकिन अब मार्ग चौड़ा और पक्का होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं यहां पर साई, बायला और कोंडी स्कूलों में जाने वाले स्कूली बच्चों को भी यातायात सुविधा मिलेगा।

सामाजिक और आर्थिक रूप से होगा विकास
एचपीआरआईडीसी के अधिशाषी अभियंता हरि राम ने बताया कि मार्ग विकसित होने से यहां के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। यातायात सुविधा होने से यहां के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। विभाग ने इसे अक्तूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed