{"_id":"663f6106045ea18aca073aae","slug":"risking-life-pedestrians-crossing-the-divider-solan-news-c-176-1-ssml1040-121297-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जान जोखिम में डालकर\n\n\n\nडिवाइडर पार कर रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जान जोखिम में डालकर डिवाइडर पार कर रहे राहगीर
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए तोड़े गए थे डिवाइडर
कई जगहों में सड़क के दोनों ओर बने हैं बस स्टॉप
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक फोरलेन में जान जोखिम में डालकर राहगीर डिवाइडर क्रॉस कर रहे हैं। इससे लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर परेशानी महिलाओं को आ रही है। बच्चों को गोद में उठाकर डिवाइडर को लांघना पड़ रहा है। बीते दिनों स्ट्रीट लाइटों को लेकर डिवाइडर तोड़े भी गए थे। लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए कही से भी डिवाइडर को नहीं काटा गया। ऐसे में लोगों में खासा रोष भी है। परवाणू से सोलन के बीच अधिकतर जगह ऐसी है जहां पर दोनों ओर बस स्टॉप बने हैं। बस को देख कई बार लोग सड़क के बीच बने डिवाइडर को लांघ कर दूसरी ओर चले जाते हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
दोनों ओर वाहन तेज गति से निकलते हैं। जब यह डिवाइडर स्ट्रीट लाइटों के लिए तोड़े जा रहे थे तो लोगों ने सड़क पार करने की जगह रखने के लिए भी एनएचएआई से आग्रह किया था। लेकिन एनएचएआई की ओर से एक न सुनी गई। इस कारण लोग या तो डिवाइडर पर से दूसरी ओर जा रहे हैं या फिर स्ट्रीट लाइटों के आसपास बची जगह के बीच से निकल रहे हैं। इन जगहों को क्रॉस करना कभी भी भारी पड़ सकता है। बस स्टाप पर बैठे यात्री मदन, हीना, रमेश, सोमेश और सीमा ने कहा कि डिवाइडर को क्रॉस करके एक जगह से दूसरी जगह बने स्टॉप पर जाना पड़ रहा है। यह खतरनाक है। अगर लोग ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी बस निकल जाती है क्योंकि एक जगह से दूसरे जगह तक जाने के लिए घूम कर आना पड़ता है। एनएचएआई को चाहिए कि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के बीच से थोड़ी जगह रखी जाए और उसे सुरक्षित किया जाए ताकि लोग आसानी से सड़क पार कर सकें।