{"_id":"62ae18483b34a00952417194","slug":"rise-in-corona-cases-in-solan-district-solan-news-sml412535059","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर से बढे़ कोविड के मरीज, अभी तक 29 कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर से बढे़ कोविड के मरीज, अभी तक 29 कोविड पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में वायरल और डेंगू की आहट के साथ अब कोरोना के मामले फिर धीमी गति से बढ़ना शुरू हो गए हैं। इसे लेकर फिर एक बार स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। हालांकि अभी कोरोना सैंपलिंग नहीं बढ़ाई जा रही है लेकिन संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
इस महीने अभी तक 29 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 14 संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत चुकेे हैं। परवाणू में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित आए हैं। इसके चलते एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर क्लस्टर बनाया है।
यह परिवार बाहरी राज्य घूम कर औद्योगिक क्षेत्र परवाणू पहुंचा था। इसके बाद परिवार के सदस्यों को खांसी, जुकाम और बुखार हुआ। परिवार ने कोविड की जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। साथ ही महकमे ने लोगों से मास्क लगाने और आवश्यक निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बीते दिनों परवाणू में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया जब भी घर से निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। साथ ही कोविड नियमों का पालन करते रहें। लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह लें।