{"_id":"69ee6a88fd0789d0f7019e5d","slug":"renowned-wrestlers-from-across-the-country-will-gather-on-tuesday-may-1st-solan-news-c-176-1-sln1003-168091-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगल पहली मई को जुटेंगे देशभर के नामी पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगल पहली मई को जुटेंगे देशभर के नामी पहलवान
विज्ञापन
बड़ी माली के विजेता को मिलेगा नकद इनाम, 93 किलो भार वर्ग तक के होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के समीप मांगल में पहली मई को कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देशभर के नामी पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन समिति के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि दंगल को रोमांचक बनाने के लिए इसे विभिन्न भार वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें 93, 83, 73 और 63 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी माली, दूसरी माली और तीसरी माली के विजेता व उपविजेताओं को समिति की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पहलवानों के साथ-साथ उनके कोचों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। दंगल में प्रत्येक कुश्ती 7 मिनट की होगी। यदि निर्धारित समय में परिणाम नहीं निकलता है, तो 4 मिनट की प्वाइंट कुश्ती करवाई जाएगी, जिसमें अधिक अंक प्राप्त करने वाला पहलवान विजेता घोषित होगा। वजन प्रक्रिया पहली मई को सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी, जबकि ट्रायल मुकाबले दोपहर 12:15 बजे से शुरू होंगे। बच्चों की कुश्तियां सुबह 11:00 से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। आयोजन समिति की ओर से पहलवानों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था 30 अप्रैल से 2 मई तक सुनिश्चित की गई है।