फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   religious news religious news

Solan News: ज्वालाजी में मां भगवती साक्षात रूप में विराजमान

Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के साथ लगते चामत-भड़ेच के गांव दयारशघाट में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा में मां भगवती के चौथे बीज चामुंडा का वर्णन किया। व्यासपीठ से आचार्य राहुल ने सभी को मातृ शक्ति का सम्मान करने का संदेश दिया, क्योंकि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवी-देवता वास करते हैं। उन्होंने माता सती के स्वरूप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मां भगवती का प्रथम अवतरण दक्ष पुत्री सती के रूप में हुआ। कठिन तपस्या के बाद सती का विवाह भगवान शिव के साथ हुआ। राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान कर दिया। इसके बाद दक्ष पुत्री ने अपने शरीर को हवन कुंड में स्वाहा कर दिया। इसी देह से सबसे पहले जो आत्म तत्व निकला वह हिमाचल प्रदेश के ज्वालाजी में स्थापित हुआ। ज्वालाजी में आज भी मां भगवती साक्षात रूप में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि इसी ज्वालाजी की ज्योति इस यज्ञ में भी स्थापित की गई है, जिसके दर्शन मात्र से श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed