{"_id":"69de7d71b185e2572c0e648b","slug":"relief-vehicles-will-run-on-dabhota-bridge-from-april-30-solan-news-c-176-1-ssml1044-167290-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 30 अप्रैल से दौड़ेंगी दभोटा पुल पर गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 30 अप्रैल से दौड़ेंगी दभोटा पुल पर गाड़ियां
विज्ञापन
दभोटा पुल के दो स्लैब का कार्य हुआ पूरा- स्रोत- विभाग
हिमाचल-पंजाब के हजारों लोगों का इंतजार होगा खत्म,पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
जुलाई 2023 में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ को पंजाब से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण दभोटा पुल के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर आई है। पिछले तीन वर्षों से दिक्कतों का सामना कर रहे दोनों राज्यों के हजारों लोगों के लिए अब अगले महीने की शुरुआत खुशियां लेकर आएगी। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 30 अप्रैल तक पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। पुल के कुल तीन स्पैन में से दो पर स्लैब डालने का काम पूरा हो चुका है। तीसरे स्पैन की शटरिंग का कार्य भी संपन्न हो गया है और अगले एक-दो दिनों में अंतिम स्लैब डालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्लैब की क्युरिंग (तपाई) का समय पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई 2023 की भारी बारिश में इस पुल का एक हिस्सा ढह गया था, जिससे संपर्क टूट गया था। दभोटा पुल का निर्माण और मरम्मत कार्य हिमाचल और पंजाब सरकार के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 2 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक के बाद 50-50 प्रतिशत राशि वहन करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें हिमाचल सरकार ने अपने हिस्से के 1.45 करोड़ रुपये पहले ही जमा करा दिए थे। मरम्मत का कार्य पंजाब सरकार की देखरेख में होशियारपुर की एक कंपनी की ओर से किया जा रहा है। मरम्मत का काम भी दोनों राज्यों की सरकारों ने अपना -अपना योगदान देने के बाद करवाया है। इस पुल की कुल लंबाई 146 मीटर है, लेकिन 41.7 मीटर हिस्सा डेमेज हो गया है। 17.5 मीटर हिस्सा पंजाब व 24.1 मीटर हिस्सा हिमाचल का है।
कोट
पुल के तीन में से दो स्पैन का काम हो चुका है। तीसरे स्लैब का काम भी शुरू कर दिया गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि 30 अप्रैल तक हर हाल में वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाए।
- संजीव शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ,रूपनगर