{"_id":"66a392979a5fb657a40b4d50","slug":"relief-to-students-till-31st-july-can-take-admission-in-solan-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-125649-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्याथियों को राहत 31 जुलाई तक\n\nसोलन कॉलेज में ले सकते हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्याथियों को राहत 31 जुलाई तक सोलन कॉलेज में ले सकते हैं प्रवेश
Fri, 26 Jul 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की भरी जानी है 1575 सीटें
526 सीटें अभी चल रहीं खाली, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
बीए की 316, बीएसी 210 सीटों में मिलेगा विद्यार्थियों को प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को राहत प्रदान की गई, जिसमें विद्यार्थी अब 31 जुलाई तक कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज में कुल 1575 सीटें भरी जानी हैं। जिसमें से अभी 526 सीटें खाली चल रही हैं। विद्यार्थी बीए कला 316, बीएससी एनएम 100 और बीएसी एम 110 सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार कला संकाय के लिए कॉलेज में 895 सीटे हैं, जबकि इसमें सिर्फ 579 सीटें ही भरी हैं। डिग्री कॉलेज सोलन के प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक प्रो. दीपक गुप्ता ने बताया कि बीकॉम में 140 में सीटें हैं, जोकि सभी भर गई हैं। इसके अलावा बीवॉक, टूरिजम की भी सभी सीटें फुल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले तीन जून से 15 जुलाई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। कॉलेज प्राचार्या रीटा शर्मा ने बताया कि खाली सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें समय पर फीस भी जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर फीस जमा न करने पर चयनित विद्यार्थी की सीट को रद्द कर दिया जाएगा।