फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relief: Private schools till April 15

राहत: निजी स्कूल 15 अप्रैल तक कर सकेंगे मान्यता के लिए आवेदन

Tue, 29 Mar 2022 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवाने के लिए राहत प्रदान की है। अब निजी स्कूल मान्यता रिन्यू करने के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले यह तिथि 31 मार्च तय की गई थी। अभी तक शिक्षा विभाग के पास सिर्फ 66 स्कूलों से आवेदन पहुंचा है, जबकि जिले में कुल 264 स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग के पास है। वहीं, अब तक आए आंकड़ों में छह छोटे निजी स्कूल कोविड के बीच बंद भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिडिल तक के निजी स्कूलों को हर वर्ष शिक्षा विभाग से मान्यता रिन्यू करवानी पड़ती है। इसके लिए स्कूल प्रबंधकों को मान्यता रिन्यू करवाने के लिए विभाग के पास आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के बाद विभाग की निरीक्षक टीम स्कूल का निरीक्षण कर वहां पर स्कूल भवन, अध्यापकों की संख्या, खेल मैदान, फायर सुरक्षा के इंतजाम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेती है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को अगले वर्ष के लिए मान्यता प्रदान की जाती है। इसमें मान्यता रिन्यू न करवाने स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जाती है। जिसमें शिक्षा निदेशालय की ओर से संबंधित स्कूलों पर जुर्माना लगाकर मान्यता को भी रद्द किया जा सकता है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दीवान चंदेल ने बताया कि मान्यता रिन्यू के लिए स्कूल प्रबंधक को ओर समय दिया गया है। इसके बाद यदि कोई स्कूल आवेदन नहीं करता है। तो उसे नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed