{"_id":"61c20b9b04ba660ebd41f419","slug":"recruitment-of-art-teachers-solan-news-sml394219272","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कला अध्यापकों के भरे जाएंगे रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कला अध्यापकों के भरे जाएंगे रिक्त पद
विज्ञापन
सोलन। जिले में कला अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन की ओर से 27 दिसंबर को उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जाएगी। भर्ती बैच वाइज आधार पर की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि काउंसलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबाघाट सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी। सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 2004 तक का बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वर्ष 2005 तक का बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्ष 2010 तक का बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वर्ष 2005 तक का बैच तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वर्ष 2005 तक का बैच निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कला अध्यापक के संबंध में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-227242 एवं 98826-74079 पर संपर्क किया जा सकता है।