{"_id":"628bbb773f9f91432510b6fb","slug":"record-32-mm-rain-in-solan-temperature-dip-by-3-degree-in-town-solan-news-sml409770248","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे में रिकॉर्ड 31.7 मिमी बारिश, तापमान तीन डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे में रिकॉर्ड 31.7 मिमी बारिश, तापमान तीन डिग्री गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक करीब छह घंटे की झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की तो किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिल उठे।
गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नमी आने के बाद किसानों ने मक्की के लिए खेतों की जुताई कार्य कर सकेंगे। मौसम विभाग का अगले 12 घंटे में और बारिश का पूर्वानुमान है। जिले में देर रात छह घंटों में रिकॉर्ड 32 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे तापमान तीन डिग्री गिर गया है। शनिवार रात को तापमान 15.4 डिग्री रहा जबकि रविवार को बारिश के बाद तापमान 12.4 डिग्री तक गिर गया। सोमवार को भी सुबह से मौसम खराब रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप खिली।
जानकारी के अनुसार इस बरसात से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के साथ किसान भी खुश हैं। बरसात से खेतों में नमी भी आ गई है। इससे किसानों ने खरीफ की बुआई की तैयारी शुरू कर दी है। टमाटर, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है। अब किसान टमाटर की गुड़ाई कार्य के साथ, बिछेती फसलों को लगाने की भी तैयारी शुरू कर देंगे।