फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ready in Solan for twenty crores There will be parking and indoor stadium

Solan News: बीस करोड़ से सोलन में तैयार होगी पार्किंग और इंडोर स्टेडियम

Sun, 10 Mar 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोलन में जनसभा के दौरान की घोषणा
विज्ञापन

कहा हम राजनैतिक चुनौतियों से घबराने वाले नहीं, करेंगे सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम राजनैतिक चुनौतियों से घबराने वाले नहीं हैं। हम दृढ़ता से हर चुनौती का सामना करेंगे और वर्ष 2032 तक आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार करेंगे। सरकार संसाधन जुटाने के लिए नई पहल कर रही है और इनका इस्तेमाल प्रदेशवासियों के विकास और कल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाएगा।
कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके प्रदेश के संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और प्रदेश के विकास के लिए कर रही है। जबकि भाजपा अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग आम जनता के धन के बल पर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को आघात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और सही नीतियों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने सोलन में पार्किंग व इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इनसेट
समय के अनुसार लाना होगा बदलाव : शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने सोलन जिले में विभिन्न योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमें हर क्षेत्र में समय के अनुसार बदलाव लाना होगा। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कार्य करते हुए हर क्षेत्र में नवोन्मेषी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, इससे रोजगार व स्वरोजगार सृजन को भी संबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed