{"_id":"6980df0b8c98ed4e7d09f7f8","slug":"rana-xi-won-the-title-of-cricket-competition-solan-news-c-176-1-ssml1040-162458-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राणा इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राणा इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
रामशहर तहसील के भयुखरी में क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
फाइनल मुकाबले में पंजल इलेवन की टीम को 79 रनों से हराया
विजेता को 31 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी की प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर तहसील के भियुंखरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राणा इलेवन के नाम रहा। उन्होंने पंजल इलेवन को 79 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए राणा इलेवन ने 174 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पंजल इलेवन की टीम 94 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ठाकुर (विक्की) बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किए। प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। मुख्यातिथि सतीश ठाकुर ने युवक मंडल की खेल गतिविधियों की सराहना की और खेलों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आयोजक युवक मंडल को 11,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय कुमार को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी संजय के नाम रहा। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार विशाल को दिया गया। क्लब के सदस्य राज पाश्चर, बीकू शर्मा, जस्सू शर्मा समेत अन्य सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।