Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Raminder Bawa takes charge of Lions Club Solan Valley.

Solan News: रमिंदर बावा को लायंस क्लब सोलन वैली की कमान

Thu, 02 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. आरके सूद सचिव चुने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन।लायंस क्लब सोलन वैली की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस संबंध में सपरून स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। इसमें क्लब ने आगामी वर्ष के लिए सोलन के नागरिकों के कल्याणार्थ कई बड़े सेवा प्रोजेक्ट्स और भावी योजनाओं का खाका भी मीडिया के साथ साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज से हवन और प्रार्थना के साथ की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने समाज कल्याण की कामना की। इसके बाद वर्ष 2026-27 की नई टीम का परिचय करवाया गया। क्लब की कमान एमजेएफ लायन रमिंदर बावा को सौंपी गई, जबकि सचिव लायन डॉ. आरके सूद, कोषाध्यक्ष लायन शक्ति अवस्थी को बनाया गया। वहीं इस दौरान क्लब ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सोलन के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को विशेष रूप से सम्मानित किया। क्लब प्रबंधन ने समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की। प्रेसवार्ता के दौरान नव-नियुक्त अध्यक्ष एमजेएफ लायन रमिंदर बावा ने क्लब के विजन को स्पष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed