फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ram, Sita and Lakshman were sent into exile for fourteen years.

Solan News: राम, सीता और लक्ष्मण को मिला चौदह वर्ष का वनवास

Mon, 07 Oct 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में रामलीला में राम-सीता का हुआ विवाह
विज्ञापन

लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भी दिखाया गया दृश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। रामलीला क्लब और हिंदू जागरण धर्मपुर की ओर से आयोजित लीला में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। रामलीला के पहले दृश्य में जनक दरबार दिखाया गया। जहां पर सीता स्वयंवर के लिए कई राजकुमार आए थे। इसमें प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण भी पहुंचे थे। राजा जनक की शर्त थी कि जो शिव धनुष को उठाकर चिल्ला चढ़ाएगा उसके साथ सीता का विवाह होगा।

इस दौरान आए राजकुमारों ने एक-एक कर शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी धनुष नहीं उठा सका। ऐसा होता देख राजा जनक को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर ऐसा कोई वीर नहीं है जो धनुष पर चिल्ला नहीं चढ़ा सकता। यह शब्द बोलते ही लक्ष्मण गुस्सा गए और कहा कि भाई राम अभी यहां बैठे है। इसलिए ऐसी बातें कहना गलत है। इसके बाद श्रीराम शिव धनुष पर माथा टेककर चिल्ला चढ़ाते हैं और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठता है। इतने में परशुराम वहां पहुंचते हैं और शिव धनुष को देख अचंभित हो उठते हैं। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम संवाद का दृश्य भी दिखाया गया। परशुराम शांत होने के बाद वापस चले जाते हैं। भगवान राम और सीता को वरमाला पहनाते हैं और विवाह होता है। इसके बाद मंथरा-कैकेई के संवाद को दिखाया गया। साथ ही भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को चौदह वर्ष का बनवास दिया गया। इस दौरान सोहन, रोशन, सैम, दीपक, चक्षु, शुभम, सतेंद्र, कृष्ण, विनोद राणा समेत अन्य ने विभिन्न किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed