फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ques for vaccination at rural and urban centres in Solan distt

ग्रामीण और शहरी केंद्रों मे टीके लगवाने के लिए लगीं कतारें

Mon, 21 Jun 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जिले के कोविड केंद्रों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य विभाग के कई केंद्रों में अच्छे प्रबंध थे लेकिन कुछ केंद्रों में हालात बदतर दिखाई दिए। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लक्ष्य को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिला सोलन के बीबीएन, सोलन, कुनिहार, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की समेत परवाणू में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 80 कोविड सेंटर तैयार किए हैं। इनमें से कुछ केंद्रों की अमर उजाला ने लाइव पड़ताल की। इसमें सबसे पहले सुबह करीब दस 10 बजे क्षेत्रीय अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा।
विज्ञापन

अस्पताल के अंदर से लेकर बाहर तक लंबी कतारें लगी दिखी। इस बीच सामाजिक दूरी के नियम भी लोग भूल गए। इस केंद्र पर लोगों को बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। टीकाकरण के बाद कुछ ही लोग आधे घंटे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग अस्पताल में सीढ़ियों पर बैठकर समय व्यतीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर केेंद्र पर 18 वर्ष के युवा वर्ग सुबह करीब 8:30 से वैक्सीन केंद्र के बाहर कतारों में कुर्सियों पर बैैठकर अपनी बारी का इंतजार शुरू कर दिया था। वैक्सीन के लिए मौके पर ही पंजीकरण किए जाने से ग्रामीण भी काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed