{"_id":"6214f8ce71e87f5b6a3238d6","slug":"pwd-absent-from-bdc-meeting-notice-will-be-issued-solan-news-sml40040714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की बैठक से पीडब्ल्यूडी नदारद, जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की बैठक से पीडब्ल्यूडी नदारद, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
धर्मपुर में पंचायत समिति की आयोजित बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। पंचायत समिति ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर नोटिस जारी करने के लिए कहा है।
मंगलवार को पंचायत समिति धर्मपुर ब्लॉक की बैठक चेयरमैन जमुना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा रखी पेयजल, बिजली, सड़कें, स्वास्थ्य आदि समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई।
बैठक में लोनिवि के कर्मचारियों के गैर हाजिरी पर सदस्यों ने रोष जताया। बैठक में विकास कार्यों के लिए 15वें वित्तायोग का 2022-23 के लिए टाइड और अनटाइड कार्यों के लिए 53 लाख, 87 हजार, 884 रुपये का बजट पारित किया गया। इसके अलावा आय-व्यय का ब्योरा सर्वसम्मति से पास किया गया। चेयरमैन जमुना देवी ने कहा कि बैठक में विभागों के अधिकारियों के न होने से लोगों की मांगों और समस्याएं को हल करने में समय लग जाता है, इसलिए विभागों के अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पंचायत समिति के अपने कार्यों के लिए भी बैठक में बजट पारित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, बीडीओ सुभाष अत्री, पंचायत निरीक्षक अर्जुन राणा, बीडीसी सदस्य जाडला सुनील ठाकुर, बीडीसी गढ़खल-सनावर पुर्णिमा शर्मा, ब्लॉक के डिजाइन अभियंता मनोज कश्यप, कनिष्ठ अभियंता देशराज वर्मा और नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।