{"_id":"581dc84a4f1c1b452b435882","slug":"public-aganist-the-cole-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल मिक्सिंग प्लांट के खिलाफ ग्रामीण लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल मिक्सिंग प्लांट के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 05 Nov 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत हनुमान बड़ोग की मासिक बैठक में कोल मिक्सिंग प्लांट के कारण आसपास के क्षेत्र में वायु और ध्वनि प्रदूषण का दावा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत हनुमान बड़ोग की मासिक बैठक में कोल मिक्सिंग प्लांट के कारण आसपास के क्षेत्र में वायु और ध्वनि प्रदूषण का दावा किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्लांट से निकलने वाले धुएं की जद में 10 पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण हैं। इस प्लांट को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। बैठक पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह कंवर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक में वेटरनरी मोड़ के पास स्थापित कोल मिक्सिंग प्लांट से पंचायत के 10 गांवों में हो रहे प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कोल मिक्सिंग प्लांट से भारी वायु और ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। इसकी वजह से लोगों में श्वास और त्वचा संबंधी रोग फैलने की संभावना बनी हुई है। साथ ही प्लांट में प्रयोग होने वाले रेत बजरी को सड़क में फेंका जाता है। इसकी वजह से सड़क तंग हो गई है। इस कारण सड़क पर हमेशा हादसे और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा प्रस्ताव में प्रशासन से प्लांट को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई। इस मौके पर वार्ड सदस्य अशोक शर्मा, बृज मोहन, जगदीश शर्मा, नजरू राम, इंदिरा देवी, गीता, रीता देवी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के अधिशासी अभियंता एके सोनी ने कहा कि प्लांट अस्थाई तौर पर सड़कों पर बिछने वाली बजरी और अन्य की मिक्सिंग के लिए लगाया है। इसमें 28 किलोमीटर में से 26 किलोमीटर सड़कों का कार्य लगभग पूरा हो चूका है। दो किलोमीटर कार्य ही बचा है, लोगों को असुविधा न हो इसलिए कार्य पूरा होते ही प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन