फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   protecting the helpless, the injured Purpose of World Red Cross Day

Solan News: असहाय, घायलों की रक्षा करना विश्व रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य

Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
protecting the helpless, the injured

Purpose of World Red Cross Day
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घडय़ाच में विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम
घड़याच स्कूल में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय, घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।

इस अवसर पर कमल सिंह चौहान (विज्ञान स्नातक) ने विश्व रेड क्रॉस दिवस पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस की स्थापना 8 मई 1948 को हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में की गई थी। विश्व रेड क्रॉस दिवस जिसे रेड क्रिसेंट डे के रूप में भी जाना जाता है। रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के संस्थापक और पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में उनके मानवीय कार्यों का जश्न मनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर प्रवक्ता शीला देवी, कमल सिंह चौहान, राजो देवी, चमन लाल पाठक, चंद्रमणि, ललित कुमार, चमन लाल, बलिराम, धनीराम, मोहनलाल तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed