फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Press conference of Health Minister Dhaniram Shandil in Solan

Dhani Ram Shandil: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल बोले- कांग्रेस छह बागी विधायकों से मांगेगी स्पष्टीकरण

Sun, 12 May 2024 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 May 2024 06:08 PM IST
सार

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने पत्रकार वार्ता कर बागी विधायकों पर निशाना साधा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छह बागी विधायकों से पाटी स्पष्टीकरण मांगेगी। 

विज्ञापन
Press conference of Health Minister Dhaniram Shandil in Solan
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छह बागी विधायकों से पाटी स्पष्टीकरण मांगेगी। अध्यक्ष के सामने बागी विधायकों को जवाब देना होगा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता की। डॉ. धनीराम शांडिल ने बागी विधायकों पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बागियों ने पार्टी स्वरूप मां को धोखा दिया है। अब दूसरी पार्टी के लोगों ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर उतारा है। उन्होंने प्रश्न किया कि जिन्होंने पहले धोखा दिया है वो जनता से कैसे वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों पर भी दलबदल कानून के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार शिमला में नामांकन भरेंगे। इस दौरान शिमला में रैली भी होगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिमला चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम विकास है। आपदा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आगे बढ़कर काम किया है। इस मौके पर अध्यक्ष शिव कुमार, मुकेश कुमार, कुलराकेश पंथ, शोभित बहल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed