फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations for the Maa Shulini Fair intensify; the Municipal Corporation has divided the city into three sectors.

Solan News: मां शूलिनी मेले की तैयारियां तेज, नगर निगम ने शहर को तीन सेक्टरों में बांटा

Thu, 18 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन का किया जा रहा काम,200 सफाई कर्मी होंगे तैनात
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन के लिए तीन अतिरिक्त गाड़ियां भी की जाएंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक और राष्ट्रस्तरीय मां शूलिनी मेले को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान शहर की सुंदरता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए निगम की ओर से विशेष टीमें गठित की गई हैं। शहर में सफाई के साथ-साथ लिपाई और रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए पूरे शहर को तीन मुख्य सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें ठोडो मैदान, माल रोड, राजगढ़ रोड है। इस बार सभी वार्डों समेत पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा 200 सफाई कर्मचारी संभालेंगे। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। कचरा प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए मेले के दौरान तीन अतिरिक्त गाड़ियां भी शामिल की जाएंगी।
झूले के लिए 20 को होगा टेंडर
मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने के बाद इस बार ठोडो मैदान में झूले और दुकानें भी तीन दिन से अधिक दिनों तक रखने की योजना है। इससे कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। इसके लिए 20 तारीख को झूलों के टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग और भंडारे
मेले के दौरान मां शूलिनी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ओल्ड बस स्टैंड, पुरानी कचहरी समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शूलिनी मंदिर और शहर के विभिन्न रास्तों पर जगह-जगह सैकड़ों भंडारे भी लगाए जाएंगे, जिनकी व्यवस्थाओं पर भी निगम की टीमें नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल के लिए रिजर्व रहेगा 40 लाख लीटर पानी
मेले के दौरान पानी की भारी मांग और आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्था को देखते हुए निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टैंकों में करीब 40 लाख लीटर पानी सुरक्षित रखा जाएगा। नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना ने बताया कि वर्तमान में शहर में 4 से 5 दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। मेले से पहले पानी की लिफ्टिंग की स्थिति को देखा जाएगा और उसी के आधार पर राशनिंग तय होगी। जरूरत पड़ने पर ही पानी की राशनिंग की जाएगी।


कोट
मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें शहर के प्रमुख स्थानों पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। वहीं मेले के दौरान सफाई समेत अन्य कार्य के लिए टीमें गठित की गई है। मेले के दौरान लगने वाले झूलों समेत दुकानों को लेकर 20 जून को टेंडर लगेंगे।
एकता काप्टा,आयुक्त,नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed