{"_id":"69d3c5f15f70653e56083a00","slug":"prem-pravahini-rath-yatra-receives-grand-welcome-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-166705-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का बद्दी में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का बद्दी में भव्य स्वागत
विज्ञापन
बद्दी में प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का स्वागत करते हुए स्थानीय महिलाएं व ग्रामीण- संवाद।
कलश यात्रा और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह नालागढ़ होगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी से निकली प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा सोमवार देर शाम बद्दी पहुंची। यहां लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। रेड लाइट चौक से यात्रा की अगवानी की गई।
यात्रा के दौरान सबसे आगे बैंड-बाजा रहा, उसके पीछे महिलाएं कलश लेकर चलीं। उनके पीछे श्री सत्य साईं बाबा का रथ आगे बढ़ा। इसके बाद यात्रा वार्ड नंबर दो पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। बद्दी के श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में सवार श्री सत्य साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
राज्य आध्यात्मिक समन्वयक विकास गुप्ता, प्रेम वर्मा और शशिकांत सूद ने बताया कि पूरे देश में वर्तमान में पांच प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्राएं प्रवास पर हैं। हिमाचल प्रदेश में यह यात्रा दूसरी बार पहुंची है और 23 नवंबर तक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 और 27 सितंबर को मंडी में देव समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सौ से अधिक देवी-देवता श्री साईं बाबा के स्वागत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वीरबल दास, तरक्की लाल, जसवंत राय, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, शिव कुमार, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, डॉ. श्रीकांत, नीरज गुप्ता, सीडी मिश्रा, राकेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।