{"_id":"674c69607dad6dd6cb06e7aa","slug":"pregnant-women-should-get-hi-test-done-solan-news-c-176-1-ssml1042-133259-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गर्भवती महिलाएं एचआई टेस्ट करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गर्भवती महिलाएं एचआई टेस्ट करवाएं
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर कंडाघाट कॉलेज में शपथ ग्रहण करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने छेड़ी जागरुकता मुहिम
लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में स्वास्थ्य महकमे ने शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर एचआईवी एड्स लोगों को जागरूक किया। एड्स को लेकर समाज में फैले भ्रम को भी दूर किया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के दोहरी दीवार पर ऑटो चालकों को एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही रैली से लोगों को एड्स से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। महकमे ने बताया कि एचआईवी एड्स पर जनभागीदारी के साथ लोगों को कैसे जागरूक किया जाना है। इसके बारे में भी ग्रामीण स्तर पर लोगों की टीम तैयार की है।
ये टीमें खास तौर पर गर्भवती महिला को एचआईवी के बारे में बताएगी और टेस्ट करवाने के लिए आग्रह करेगी। यदि इस दौरान महिला संक्रमित निकलती है तो उसे दवाइयां दी जा सकती हैं और बच्चे को सुरक्षित किया जा सकता है। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने रविवार को जागरूकता के दौरान बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क, सिरिंज व सूई का दूसरों के द्वारा प्रयोग करने, संक्रमित मां से शिशु को जन्म से पूर्व, प्रसव के समय या प्रसव के शीघ्र बाद के कारण होता है। इससे सुरक्षित यौन संबंध, सुरक्षित सिरिंज व सूई का प्रयोग, नशाखोरी से बचाव कर किया जा सकता है।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में अमृता रही प्रथम
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में रेड रिब्बन क्लब के सदस्यों ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता कॉलेज में करवाई गई। इस दौरान पहले प्रो. अंजू ने सभी को एड्स के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में अमृता प्रथम, दीपाली दूसरे और चारु तीसरे स्थान पर रहे। जबकि दीक्षित, सरबन और मोहित का पोस्टर सबसे बेहतर रहा। संवाद
रेड रिबन क्लब ने बांटे पंपलेट
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के रेड रिबन क्लब ने एड्स पर जागरुकता के पंपलेट वितरण किए। इस पहल में कॉलेज के रेंजर्स ने भाग लिया। छात्रों ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में जाकर पंपलेट वितरित किए और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में मदद करती हैं, बल्कि छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित भी करती हैं। उन्होंने रेड रिबन क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा की। संवाद
पंजेहरा स्कूल में कराईं प्रतियोगिताएं
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में अंतर सदन एड्स विषय पर प्रतियोगिताएं करवाईं। प्रथम स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई सदन के नीतीश, रोहित, अजय प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई सदन के हरप्रीत, निशा, शिवानी द्वितीय और सुभाष सदन की निकिता परमजीत पायल तीसरे स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक में गांधी सदन पहले, दूसरे स्थान पर सुभाष सदन व तीसरे स्थान पर सरोजिनी सदन रहा। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में अंतर सदनीय प्रतियोगिता करवाई गई। कनिष्ठ वर्ग में सुभाष हाउस की दीपिका प्रथम, गांधी हाउस की मोनिका द्वितीय ओर रानी लक्ष्मीबाई की अंकित तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में आदर्श, गांधी सदन की प्रथम, ख्वाहिश सुभाष सदन की दूसरे स्थान पर तथा अंशिका रानी लक्ष्मीबाई सदन के तृतीय स्थान पर रही। संवाद
लोगों को रैली निकाल किया जागरूक
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति समाज में अपमान, प्रताड़ना, भेदभाव को समाप्त कर सौहार्द की भावना पैदा करना था। प्रधानाचार्य बिंदु ने कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआइवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संवाद