{"_id":"61b24e00875ab52ef8482460","slug":"pregnant-lady-died-in-solan-hospital-solan-news-sml3929203195","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत होने के बाद अस्पताल चर्चाओं में आ गया है। महिला की मौत डिलीवरी के बाद हुई है। हालांकि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी जाएगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की डिलीवरी बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। इसके आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला अर्की बखालग की रहने वाली थी। मृतक महिला के परिजन धर्मपाल गौतम और सुरेंद्र पाठक ने बताया कि महिला की मृत्यु शाम करीब छह बजे हुई लेकिन समय पर पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। उन्होंने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला की मौत हुई जिसका पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन उसमें भी देरी की गई है।
अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित सूद ने बताया कि बुधवार शाम अर्की बखालग से आई एक महिला पेशेंट की डिलिवरी के करीब आधे घंटे बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाना जरूरी था जिसे लेकर तुरंत पुलिस को बता दिया था। उन्होंने कहा कि यदि गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद या डिलीवरी के समय मौत होती है तो अनिवार्य है कि पोस्टमार्टम करवाया जाए। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के कारण की जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट नियमानुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी जाएगी।