{"_id":"697f994867daece90809aa68","slug":"prachi-receives-student-of-the-year-award-solan-news-c-176-1-ssml1044-162424-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्राची को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्राची को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार
विज्ञापन
शिवालिक स्कूल खरूणी के वार्षिक समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व अभिभावक- स्रोत- स्कूल
- फोटो : संवाद
शिवालिक साइंस स्कूल खरुणी ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी छात्र किए सम्मानित
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। शिवालिक साइंस स्कूल खरुणी में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर नालागढ़ के तहसीलदार हुसन चंद चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हुसन चंद इस स्कूल के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। विशेष अतिथि के रूप में रमन कौशल, लाज मोटर के एमडी एवं भारत विकास परिषद, बद्दी शाखा के अध्यक्ष, और देवव्रत यादव, सेवानिवृत ईएसआईसी सहायक निदेशक मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी, हरियाणवी और अन्य राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जमा दो की छात्रा प्राची को प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए कक्षा दसवीं से दीपांशू, केजल बंसल, रिषिका,जमा एक से रोजी, अंजना, खुशबू, अर्पणा, जहान्वी शर्मा, अकांक्षा, खुशी, आरती, नंदनी व जमा दो से राजा शाह, हरमन, अंजलि, मोहम्मत मुस्तफा, मुस्कान मौर्य, अंजली देवी, खुशबू, नेहा, अंकिता को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, चिल्ड्रन विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर नाटक में अव्वल रही छात्राओं में पलक, आकृति, दीक्षा, माणिक, निलेश, विकास, सहज और ऋषि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।जिला स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दीपांशू और सागर को भी पुरस्कार दिया गया।

शिवालिक स्कूल खरूणी के वार्षिक समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व अभिभावक- स्रोत- स्कूल- फोटो : संवाद