फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The atmosphere at Saproon Gurdwara was devotional, with processions arriving from 12 Gurdwaras.

Solan News: सपरून गुरुद्वारे में माहौल भक्तिमय,12 गुरुद्वारों से पहुंची प्रभात फेरियां

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere at Saproon Gurdwara was devotional, with processions arriving from 12 Gurdwaras.
सपरून गुरुद्वारा साहिब में धर्मपुर से पुहंची प्रभात फेरी। संवाद
प्रभात फेरियों का सोलन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किया फूलों की बारिश से स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सोलन शहर भक्तिमय हो उठा। शहर में विभिन्न स्थानों से निकली प्रभात फेरियों की गूंज से सपरून गुरुद्वारे का पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियां रविवार सुबह सपरून गुरुद्वारा पहुंचीं। शहर और आसपास के 12 गुरुद्वारों से निकली इन प्रभात फेरियों का सोलन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से किए जा रहे शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न जगहों से प्रभात फेरियां सुबह 5:00 बजे ही गुरुद्वारा सपरून पहुंचनी शुरू हो गईं। इस दौरान संगत ने मिलकर गुरबाणी कीर्तन किया और गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इन प्रभात फेरियों में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दे रहा था।
इन गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल
प्रभात फेरियों में गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार, संगत साहिब गुरुद्वारा, नानक दरबार गुरुद्वारा, गुरुद्वारा साहिब सलोगड़ा, गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर, गुरुद्वारा साहिब गड़खल, गुरुद्वारा साहिब सुबाथू, गुरुद्वारा साहिब चंबाघाट और गुरुद्वारा साहिब शाही की संगतों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पांच नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पांच नवंबर को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्व से पूर्व दो नवंबर को बच्चों के लिए चित्रकला और पगड़ी बांधने की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे भाग ले सकेंगे। पांच नवंबर को गुरुद्वारा साहिब सपरून में विशेष कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें रागी जत्थे शबद-कीर्तन करेंगे। इसके उपरांत लंगर सेवा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed