{"_id":"649c7c7a1f73fe7c0f02ba04","slug":"post-officer-committed-sucide-solan-news-c-176-1-ssml1040-2496-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। मितिया के डाकघर में तैनात शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार हरियाणा राज्य के चरखीदादरी तहसील के रामबास गांव के रहने वाले थे। पिछले तीन साल से मितियां में तैनात थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय का यहां से हरियाणा में स्थानांतरण हो गया था। डीएसपी प्रियंक ने पुष्टि की है।
विज्ञापन