{"_id":"60f07ca78ebc3e13531a60b4","slug":"post-covid-effects-corona-recoverd-people-facing-hair-fall-issue-in-solan-solan-news-sml376974579","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के बाद टेलोजेन एफ्लूवियम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के बाद टेलोजेन एफ्लूवियम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कोरोना को मात देने के बाद लोग अब टेलोजेन एफ्लूवियम का शिकार होने लगे हैं। जिले के अस्पतालों और क्लीनिकों में रोज शिकायत के तीन से चार मामले आ रहे हैं। कोरोना से जूझने के बाद एक से डेढ़ माह बाद लोगों के बाल झड़ना शुरू हो गए हैं।
बाल झड़ने की अधिक समस्या महिलाओं को हो रही है। कंघी के बाद बालों के गुच्छे निकल रहे हैं। पुरुष भी बालों के झड़ने से गंजे हो रहे हैं। साथ ही लोग कई अन्य बीमारियों की गिरफ्त में भी आ रहे हैं। कोरोना वायरस के इम्यून सिस्टम में सीधा प्रभाव पड़ने के कारण लोगों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, ऐसे लक्षण आने पर डॉक्टर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कह रहे हैं।
इन उपायों से होगी समस्या दूर
- रोजाना प्राणायाम करें
- हरी सब्जियों-सलाद का सेवन करें
- विटामिन-सी और नींबू पानी का सेवन करें
केस-1
सोलन के सन्नी कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में वह पॉजिटिव हुए थे। कोरोना को मात देने के बाद अब कई समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। पहले कमजोरी और अब बाल झड़ने की समस्या शुरू हो गई है। जैसे ही सर पर हाथ फेरते हैं, वैसे ही बाल हाथ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
केस-2
वनिता शर्मा का कहना है कि कंघी करने पर अधिक बाल झड़ रहे हैं। इस समस्या को लेकर चिकित्सक से सलाह ली है। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद स्पेशल सप्लिमेंट खाना शुरू कर दिए हैं। ये सप्लिमेंट काफी महंगे हैं।
स्पेशल सप्लिमेंट से होगा निदान : डॉ. विनय पटियाल
स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. विनय पटयाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने लोगों के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डाला है। इसका प्रभाव अधिक होने के कारण लोगों को समस्याएं आने लगी हैं। बाल झड़ने के भी अधिक मामले आ रहे हैं। ये वे लोग हैं जो कोराना से ठीक होने के बाद समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह टेलोजेन एफ्लूवियम समस्या है जिसके लिए मरीज को स्पेशल सप्लिमेंट देकर ठीक किया जाता है। ये दवाइयां चिकित्सक की देखरेख में ही लेनी चाहिए।