{"_id":"60d1e76c8ebc3ea3804db643","slug":"poor-children-deprived-of-education-will-be-enrolled-in-schools-solan-news-sml374404176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दाखिल होंगे शिक्षा से वंचित गरीब बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दाखिल होंगे शिक्षा से वंचित गरीब बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं। नालागढ़ प्रशासन की पहल नई दिशा के तहत स्कूली शिक्षा से वंचित इन गरीब बच्चों को प्रथम चरण में विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित किया जा रहा है। इसके पश्चात उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्हें निकटवर्ती पाठशाला में दाखिल करवाया जाएगा। नालागढ़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बीबीएन क्षेत्र के अलावा विकास खंड नालागढ़ की सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसमें उन्हें क्षेत्रों में सभी गरीब और असहाय बच्चों को चिन्हित कर उपमंडल प्रशासन को इसकी सूचना देने की बात कही जा रही है। इस विशेष मुहिम के तहत अब तक 550 बच्चों को चिन्हित किया गया है और इनमें से कई बच्चों को उनके सीमावर्ती विद्यालयों में भी दाखिल करवाया जा चुका है। ऐसे सभी बच्चों को सरकार की ओर से स्कूली वर्दी पुस्तकें और दोपहर का भोजन भी प्रदान किया जा रहा है। कोरोना काल की अवधि में स्कूल बंद होने से दोपहर के भोजन की राशि बच्चों के बैंक खातों में डाली जा रही है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों के बारे में प्रशासन को सूचित करें तथा उन्हें विद्यालय में दाखिल करवाने में अपना हर संभव योगदान दें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विश्वमोहन देव चौहान, खंड संसाधन संयोजक उच्च प्राथमिक शिक्षा विजय कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ जोगिंदर शर्मा और बस मैजिक इंडिया फाउंडेशन से विवेक और उमेश पंत भी उपस्थित थे।