बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भर में रविवार को 0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। सोलन के पुराने बस स्टैंड, चंबाघाट ईएसआई, सपरून व अन्य क्षेत्रों में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं कुनिहार सिविल अस्पताल में भी पोलियों की खुराक पिलाई गई। इसके लिए कुनिहार में 10 बूथ स्थापित किए गए थे। सीएच कुनिहार, पुराना बस स्टैंड, तालाब, बरड़ कॉलोनी, नमोल, जुन्नला, खरड़हटटी, जांलग, घागर में बूथ स्थापित किए गए। इसमें स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर शांति चौहान, आत्मा राम ठाकुर, रमा शर्मा, उमा जोशी, तारा चौधरी, धनवंती सहित आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। इसके अलावा अर्की, दाड़लाघाट, चायल, कंडाघाट, बसाल, नौणी, भोजनगर अन्य क्षेत्रों में भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।