फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   pollution board member visit,investigate the polluted industries nalagarh

प्रदूषण फैलाने पर होगी धागा उद्योग की जांच : डॉ. जिंदल

Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को बद्दी के केंदूवाल स्थित सीईटीपी और दभोटा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। वहीं ट्रीटमेंट कार्य पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन में प्रदूषण का स्तर सही रखने में अकेले प्रदूषण बोर्ड का काम नहीं है। इस कार्य में उद्योग विभाग, बीबीएनडीए, बीबीएनआईए तथा प्रदूषण विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। सभी विभागों का एक मात्र उद्देश्य यह है कि यहां पर प्रदूषण का स्तर कम रहे। बीबीएन में कई उद्योगों की एनओसी लंबित होने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि किस अधिकारी के स्तर पर एनओसी रुकी हुई है।
विज्ञापन

वहीं जगातखाना व ढांग निहली के लोगों ने साथ लगती चिकनी खड्ड में एक धागा उद्योग की ओर से केमिकल युक्त पानी छोड़ने का मामला उजागर किया। लोगों ने बताया कि प्रदूषित पानी की खेतों में सिंचाई से लोगों में खारिश की बीमारी हो रही है। यही नहीं भाटियां क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी जल स्रोतों में मिलने से यहां पर कैंसर रोग फैल रहा है। बुधवार को भी क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत कैंसर से हुई है। अभी कई लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। सदस्य सचिव ने कहा कि धागा उद्योग की फाइल शिमला जाकर खंगाली जाएगी तथा प्रदूषण को लेकर किसी भी जनता के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदूषण बोर्ड के अधीक्षण अभियंता प्रवीण गुप्ता, जेई पवन चौहान, बीबीएनआईए के अध्यक्ष संजय अरोड़ा, राजेंद्र गुलेरिया, सीआईआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed