फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police teams allows to enter people only after inspecting covid E-pass or vaccination certificates at Parvanoo barrier

परवाणू बैरियर पर जांचे गए कोविड ई-पास

Thu, 19 Aug 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police teams allows to enter people only after inspecting covid E-pass or vaccination certificates at Parvanoo barrier
परवाणू बेरियर पर बाहरी राज्यों के वाहन चालकों से पूछताछ करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
परवाणू(सोलन)। प्रदेश में कोविड के बीच नई बंदिशें लागू होने के बाद वीरवार को कोविड ई-पास जांच के बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रवेश दिया गया। हालांकि, पहले दिन पुलिस सख्त नहीं दिखी और किसी भी वाहन को वापस नहीं भेजा लेकिन वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

परवाणू बैरियर पर पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को कोविड सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों की जानकारी दी। बिना पास आए वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर नई बंदिशों के मद्देनजर परवाणू टीटीआर बैरियर पर बाहर से आने बाले लोगों के लिए सख्ती बढ़ा दी है। जो लोग बिना ई-कोविड रजिस्ट्रेशन बैरियर पहुंच रहें हैं, उनका पुलिस स्टाफ कोविड ई-रजिस्ट्रेशन करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार की नई बंदिशों के बाद बैरियर पर बाहर से आने वाले लोगों के कोविड ई-पास जांचे जा रहे हैं। पहले दिन बिना रजिस्ट्रेशन आ रहे लोगों को चेतावनी दी गई। केवल ऐसे लोगों को ही प्रवेश करवाया जिनके पास कोविड टीका प्रमाण पत्र और कोविड टेस्ट रिपोर्ट थी।
बाहरी राज्यों से 72 घंटे के भीतर आवाजाही करने वाले लोगों को ई-पास के लिए पंजीकरण के बाद प्रवेश और बाहर जाने वाले द्वार पर ई-पास पर मुहर लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed