फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police recruitment written exam to be held in LR institute Solan on 3rd July

एलआर संस्थान में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा तीन जुलाई को

Thu, 30 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद अब दोबारा से अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा तीन जुलाई को होगी। इसमें छह से 16 दिसंबर तक आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण 4194 अभ्यर्थी ही भाग ले पाएंगे।
वहीं पेपर लीक मामले में संलिप्त 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया है। परीक्षा एलआर शिक्षण संस्थान में होगी। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान 120 मोबाइल जैमर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। इसमें अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट सहित कार्ड बोर्ड और नीला या काला बाल पेन लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजे जा चुके हैं। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वाच और बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध 27 मार्च 2022 की लिखित परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक का मामला दर्ज है, उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01792-223836 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed