{"_id":"6a48fa5dd3a159d4c701510d","slug":"police-nabbed-two-vehicle-thieves-three-motorcycles-recovered-solan-news-c-176-1-ssml1040-173169-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, तीन मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, तीन मोटरसाइकिल बरामद
Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
28 जून को सोलन सदर क्षेत्र से हुई थी मोटरसाइकिल चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह कार्रवाई 28 जून को सोलन के बीडीओ कार्यालय के पास से हुई मोटरसाइकिल चोरी के बाद की गई। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 98,000 रुपये आंकी गई थी।
शिकायतकर्ता प्रीतम साधुरवा ने सदर पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 28 जून को शाम 4:43 से 4:50 बजे के बीच उनकी मोटरसाइकिल बीडीओ कार्यालय के पास से चोरी हो गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस थाना की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। आरोपियों की गतिविधियों और संभावित मार्गों का भी वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। तकनीकी जांच के बाद दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 2 जुलाई को त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने नरजीत सिंह (36 वर्ष, लुधियाना, पंजाब) और कुलविंदर महेश (33 वर्ष, संगरूर, पंजाब) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की।
विज्ञापन
इनसेट
चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद
रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लुधियाना, पंजाब से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उनके मालिकों और अन्य चोरी के मामलों से संभावित संबंधों का पता लगाना है। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
आगामी जांच जारी
उधर, एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य राज्यों या जिलों में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। इस संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है।