फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police fined bus driver rupees five thousand for secretly droping passengers near Baddi border

बैरियर से चोरी छिपे बद्दी पहुंचाए कामगार, चालक पर ठोका जुर्माना

Mon, 21 Jun 2021 05:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Police fined bus driver rupees five thousand for secretly droping passengers near Baddi border
Police fined bus driver rupees five thousand for secretly droping passengers near Baddi border
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने बिना अनुमति बैरियर से एक निजी बस को बद्दी में प्रवेश कराने पर चालक को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया और कामगारों को वापस भिजवाया।
विज्ञापन

बद्दी बैरियर पर कुछ बस ऑपरेटर बिना अनुमति से बसों में कामगारों को बैठाकर हिमाचल में प्रवेश कराने का प्रयास काफी समय से कर रहे हैं। कई बार भीड़ और जाम का फायदा उठाकर ये बसें निकालने में सफल हो जाते हैं। चालक बिना अनुमति से बस को हिमाचल की सीमा में प्रवेश करवा रहा था। इस पर पुलिस ने कामगारों को वापस लौटाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हमीरपुर से एक बस कामगारों को छोड़ने के लिए गोरखपुर गई। बस चालक के पास कामगारों को छोड़ने का परमिट था। बस चालक ने वापसी में भी कामगारों को बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कामगारों को बस चालक ने बद्दी पहुंचने से पहले ही नीचे उतार दिया। ये कामगार चोर रास्तों से बैरियर से आगे आ गए और इनका सामान बस में ही रखा रहा। पुलिस ने इसकी छानबीन के बाद बस चालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक पर जुर्माना लगाया और सभी कामगारों को वापस भेज दिया। इससे पहले भी पुलिस ने कई बसों को बिना पास प्रवेश नहीं दिया और उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed