{"_id":"64f5ca13a624083264098f34","slug":"police-arrested-chitta-smuggler-arrested-from-ludhiana-solan-news-c-176-1-ssml1041-6628-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने चिट्टा तस्कर लुधियाना से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने चिट्टा तस्कर लुधियाना से किया गिरफ्तार
Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस ने चिट्टा माफिया के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ी है। इसमें एक छोटे सप्लायर से मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंच रही है। इसी के तहत पुलिस ने लुधियाना से चिट्टे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया है। यह सफलता पंजाब और सोलन पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से मिली है। पुलिस आरोपी को सोलन लेकर आ रही है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को पुलिस ने धर्मपुर के समीप लुधियाना और शिमला के चार युवकों को 16.10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवप्रीत उर्फ नवी निवासी करनैल नगर जिला लुधियाना पंजाब को 30 अगस्त को लुधियाना से गिरफ्तार में सफलता हासिल की थी। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वहीं इन दिनों यह आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा है। आरोपी से चिट्टे के संबंध में पूछताछ की जिसमें उसने अपने एक साथी का नाम पुलिस को बताया, लेकिन नवी की गिरफ्तारी के बाद उसका साथी अंडरग्राउंड चल रहा था। उसका फोन भी बंद था और वह अपने घर भी नहीं आ रहा था। इसके बाद सोलन पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली है। इसमें पुलिस ने आरोपी सूरज निवासी थाना दुगरी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले कुछ वर्षो से चिट्टा की खरीद फरोख्त कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह आरोपी चिट्टे का एक बड़ा सप्लायर है। इसके खिलाफ चोरी, स्नेचिंग के भी कई मामले पंजाब पुलिस में दर्ज है। पुलिस इस सबकी भी जांच कर रही है।
उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को सोलन लेकर आ गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सिर्फ पैसा कमाने के लिए चिट्टे का कारोबार करता था, वह स्वयं चिट्टे का नशा नहीं करता। जबकि दूसरे युवाओं को चिट्टा बेचकर उन्हें नशे के दलदल में धकेल रहा है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।